जाग उठीं दुर्गा, लुटेरे को पीटते हुए ले गई थाने

वीडियो में एक महिला एक युवक को पीटते हुए पुलिस थाने ले जा रही है। महिला का यह रूप दिखा रहा है कि महिलाओं को कमजोर न समझें।

Update: 2021-01-17 14:05 GMT

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला एक युवक को पीटते हुए पुलिस थाने ले जा रही है। महिला का यह रूप दिखा रहा है कि महिलाओं को कमजोर न समझें, यदि वह ममता और दया की प्रतिमूर्ति है, तो दुष्टों का संहार करने वाली मां दुर्गा भी है। यह वीडियो उन सभी लोगों के लिए एक सबक है, जो महिलाओं को अबला समझकर उनका शोषण करने पर उतारू रहते हैं।

मामला कुछ इस तरह से हैं कि बुलंदशहर में एक महिला किसी कार्य से जा रही थी। इसी दौरान एक युवक महिला के पास आया और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा। महिला इससे पहले कि कुछ समझती, वह काफी दूर जा चुका था।

एकाएक महिला ने खुद को संभाला और मोबाइल लुटेरे का पीछा करना शुरू कर दिया। महिला में उस समय गज़ब की शक्ति आ गई थी, मानो माँ दुर्गा का महिला ने रूप धारण कर लिया था। महिला जब तेजी से भाग रही थी, तो अचानक सामने से ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के लिए उक्त महिला जैसे ही रूकने को हुई, तो उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर पड़ी। इसके बाद महिला ने फिर से खुद को संभाला और तुरंत ही खड़ी होकर फिर से लुटेरे का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में महिला ने लुुटेरे को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए थाने ले गई।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

Tags:    

Similar News