पुलिस विभाग में हुआ फेरबदल- अब यह बने ADG कानून-व्यवस्था

प्रदेश के चिंताजनक हालात के मद्देनजर पुलिस विभाग में ये फेरबदल किया गया

Update: 2022-05-31 14:49 GMT

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एडीजीपी लाभ सिंह का तबादला कर उनके स्थान पर एडीजीपी ईश्वर सिंह को कानून व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार वरिंदर कुमार विजिलेंस की कमान सौंपी गई है।

ज्ञातव्य है कि प्रदेश में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद यह फेरबदल किया गया है। प्रदेश के चिंताजनक हालात के मद्देनजर पुलिस विभाग में ये फेरबदल किया गया। मूसेवाला हत्या मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं लगने से पुलिस और सरकार की किरकिरी हो रही है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

वार्ता

Tags:    

Similar News