पूर्व पुलिस आयुक्त और 7 अन्य के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज

पूर्व पुलिस आयुक्त और सात अन्य के खिलाफ जबरन वसूली और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है।

Update: 2021-07-22 08:50 GMT

मुंबई। मुंबई पुलिसने अपने ही पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह (वर्तमान में डीआईजी होम गार्ड) और सात अन्य के खिलाफ जबरन वसूली और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है।

पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सिंह समेत बाकी छह आरोपी पुलिस अधिकारी हैं।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार मामले में एक भवन निर्माता ने शिकायत की है कि उसके खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने के लिए उससे जबरन वसूली की गयी थी। उसके पास से कितनी रकम वसूली गई, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

वार्ता 





Tags:    

Similar News