किशोरी को ब्लैकमेल करके देहशोषण करने का मामला दर्ज

टीवी शो इंडियाज गोट टैलेंट शो में एंट्री करवाने का झांसा देकर एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया।

Update: 2021-02-25 08:14 GMT

श्रीगंगानगर। टीवी शो इंडियाज गोट टैलेंट शो में एंट्री करवाने का झांसा देकर एक किशोरी का अश्लील वीडियो बना कर देहशोषण किए जाने का संगीन मामला राजस्थान में श्रीगंगानगर में उजागर हुआ है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुरानी आबादी की निवासी 45 वर्षीय अनुसूचित जाति की एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करने वाले गुरदीपसिंह उर्फ गुरी निवासी केसरीसिंहपुर ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री को इंडियाज गोल्ड टैलेंट शो में एंट्री करवाने का झांसा दिया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फोटो खींच ली है। फोटो और वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर लगभग छह महीने से गुरदीपसिंह उसकी पुत्री का देह शोषण कर रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला ने बताया उसने पुत्री को झांसा दिया कि वह अच्छा डांस करती है। थोड़ी सी ट्रेनिंग कर लेने पर वह और भी ज्यादा अच्छा डांस करने लगेगी और वह मुंबई में टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट शो में डांस परफॉर्मेंस के आधार पर शामिल करवा देगा। इसके लिए पहले वीडियो और फोटो भेजने होंगे। महिला के मुताबिक गुरदीपसिंह ने उसकी पुत्री का वीडियो बनाया तथा फोटो खींचे। मगर यह बहुत ज्यादा अश्लील थे। उसकी पुत्री ने डिलीट करने के लिए कहा तो उसने यही वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया।

गुरदीप के खिलाफ धारा 384, 376, पोक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किए गए इस मुकदमे की जांच डीएसपी (अजा/जजा) ओमप्रकाश चौधरी कर रहे हैं। पीड़ित किशोरी का आज मेडिकल करवाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News