IPL को लेकर सटटा- सटोरियों की फौज गिरफ्तार- महाराष्ट्र से 26 अरेस्ट

Update: 2024-05-04 12:14 GMT

रायपुर। राजधानी पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को लेकर करोड़ों का सट्टा खिलाने वाली सटोरियों की फौज को गिरफ्तार किया है। दो दर्जन से अधिक सटोरियों की गिरफ्तारी से आईपीएल में सट्टा लगाने और लगवाने वालों में अब हड़कंप मचा हुआ है।

शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र में छापामार कार्यवाही करते हुए 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ताबड़तोड़ छापा मार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किए गए यह दो दर्जन से भी अधिक सटोरिये महादेव एवं अन्ना रेड्डी जैसे मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पब्लिक को करोड़ों रुपए का आईपीएल सट्टा खिला रहे थे।

रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक फ्लैट के भीतर छापामार कार्यवाही करते हुए इन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में गिरफ्तार किए गए सटोरियों का कनेक्शन दुबई से जुड़ा हुआ होना मिला है।

Tags:    

Similar News