रामनवमी शोभायात्रा के बाद अब यहां भी हुई हिंसा- पथराव और फायरिंग

शुक्रवार को बिहार के सासाराम के नवरत्न बाजार में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव हो गया है।

Update: 2023-03-31 12:03 GMT

पटना। रामनवमी पर्व के उपलक्ष में सासाराम के नवरत्न बाजार में निकाली जा रही शोभा यात्रा के दौरान उपद्रवियों द्वारा पथराव कर दिया गया है। हिंसा की इस वारदात में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चलने एवं तकरीबन 15 राउंड फायरिंग होने की जानकारी मिल रही है। हिंसा के बाद बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई है।

शुक्रवार को बिहार के सासाराम के नवरत्न बाजार में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव हो गया है। शुक्रवार की दोपहर हुई पथराव की यह घटना उस समय हुई जब नवरत्न बाजार में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में टकराव हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से एक दूसरे पर ईट पत्थरों से प्रहार किए गए। तकरीबन 15 राउंड फायरिंग होने की जानकारी भी प्राप्त हो रही है। गोलियों की तड़तड़ाहट से भयभीत हुए दुकानदार जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए हैं। बाजार की दुकाने पथराव एवं गोली चलते ही धड़ाधड़ बंद कर दी गई है।


सड़क पर बिखरे पत्थर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि दोनों पक्षों ने हिंसा की वारदात को बढ़ावा देने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए हैं और मामले को नियंत्रित करने की कमान संभाले हुए हैं। बवाल कर रहे लोगों द्वारा कई घरों में घुसकर मारपीट किए जाने की भी सूचनाएं मिल रही है। पुलिस और प्रशासन विवाद को सुलझाने में लगा हुआ है।

Tags:    

Similar News