पेड काटते समय हुआ हादसा-हाईटेंशन करंट ले गया तीन मजदूरों की जान

पेड़ काटने के लिए ऊपर चढ़े तीन मजदूर हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए।

Update: 2022-09-10 06:47 GMT

सहारनपुर।पेड़ काटने के लिए ऊपर चढ़े तीन मजदूर हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। करंट से झुलसे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से झुलसे एक अन्य मजदूर को जिला अस्पताल से चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। पेड़ काटने के दौरान हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

शनिवार को जनपद सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मधुनकी गांव में पापुलर कटाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार के साथ मजदूर पूरे साजो सामान के साथ जंगल में पहुंचे थे। पेड़ के ऊपर चढ़कर कटाई के काम में व्यस्त मजदूर किसी तरह से हाईटेंशन तार से टकरा गए। जिससे वहां पर चौतरफा करंट दौड़ गया।

पेड़ काटने में लगे 4 मजदूर हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। बुरी तरह से झुलसे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य मजदूर को गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।



Tags:    

Similar News