आंगनबाड़ी केन्द्र में आया दूध- टूट पड़ी महिलाएं- बच्चे भी नहीं रहे पीछे

जैसे ही आंगनबाड़ी केन्द्र में दूध और घी आया, तो महिलाओं व बच्चों में उसे लेने की होड़ मच गई;

Update: 2021-03-17 14:51 GMT

बहराइच। आंगनबाड़ी केन्द्र में जो हुआ, उसकी शायद किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। जैसे ही आंगनबाड़ी केन्द्र में दूध और घी आया, तो महिलाओं व बच्चों में उसे लेने की होड़ मच गई। महिलाएं एक साथ उस ओर लपक पड़ी जहां दूध रखा था और सारा दूध व घी अपने कब्जे में ले लिया। बच्चे भी इसे अपना मनोरंजन समझते हुए महिलाओं के साथ लगे रहे।

यह मामला बहराइच के सैयदनगर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक आंगनबाड़ी केन्द्र पर जैसे ही दूध व घी की खेप आती है, तो उसे लेने के लिए महिलाओं में होड़ मच जाती है। महिलाएं दूध और घी पर झपट पड़ती हैं और उसे अपने-अपने कब्जे में ले लेती हैं। बच्चों ने भी इस मौके का लाभ उठाया और जिसके हाथ में जो आया, उसने वही उठा लिया। महिलाओं और बच्चों ने जमकर दूध व घी की लूट की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने व्यवस्था बनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सकीं। इस मामले में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Similar News