पुलिस के कई बैरीकेडस तोडे-पुलिस ने किसानों को लिया हिरासत में
किसान नहीं माने तो पुलिस ने उन किसानों को हिरासत में ले लिया है। सभी किसानों को पुलिस वाहन में ले जाया गया है।;
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को सफल कराने के लिए सड़कों पर उतरे किसानों ने तमिलनाडु में कई स्थानों पर पुलिस के बैरीकेडस तोड़ दिए है। पुलिस के रोकने पर भी जब किसान नहीं माने तो पुलिस ने उन किसानों को हिरासत में ले लिया है। सभी किसानों को पुलिस वाहन में ले जाया गया है।
सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने के लिए तमिलनाडु के किसान सड़कों के ऊपर उतर पडे। जगह-जगह जाम लगाकर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सडकों पर दरिया डालकर धरना दिया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से जगह-जगह बैरीकेडस लगाए गए थे। जिसके चलते भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे किसानों ने कई स्थानों पर पुलिस के बेरीकेडस तोड़ दिए और आगे बढ़ गए। किसानों को सड़क पर आगे बढ़ता हुआ देख आगे आई पुलिस ने जब किसानों को रोकने की कोशिश की तो वह रुकने की बजाय निरंतर आगे बढ़ते रहें, जिसके चलते पुलिस ने बैरीकेडस तोडकर आगे बढ रहे किसानों को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिये गये किसानों को पुलिस वाहन में बैठाकर ले जाया गया है। किसान संगठनों ने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए यह भारत बंद बुलाया है, जिसके तहत सभी सरकारी और निजी दफ्तरों, संस्थानों, दुकानों और उद्योगों को बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सभी जरूरी सेवाएं जैसे अस्पताल, मेडिकल स्टोर आदि अपना काम जारी रख सकते हैं। भारत बंद की वजह से जगह-जगह भयंकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।