पिता की शादी में बेटा बराती-हुए सात फेरे-बजा बैंड-पिता ने किया कन्यादान

अनोखी शादी में 13 साल का बेटा बाराती बनकर अपनी पिता की बारात मां के दरवाजे पर लेकर पहुंचा

Update: 2021-07-14 12:38 GMT

उन्नाव। जनपद में हुई अनोखी शादी में 13 साल का बेटा बाराती बनकर अपनी पिता की बारात मां के दरवाजे पर लेकर पहुंचा। पंडित जी ने बाकायदा दूल्हा दुल्हन को अग्नि के सात फेरे दिलवाए। बालक के नाना ने अपनी बेटी का कन्यादान किया। बारात में खूब नाच गाना हुआ और दावते उड़ी। शादी के बाद सभी गांव वालों के मुंह पर बालक ने इस शादी से हमेशा के लिए ताला भी लगवा दिया।

दरअसल जनपद के गंज मुरादाबाद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रूरी निवासी 60 वर्षीय नारायण और 55 वर्षीय रामरति के बीच पिछले लगभग 15 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लिव-इन में रह रहे थे। एक ही घर में साथ रहते हुए महिला ने 13 साल पहले एक बेटे को जन्म दिया था। उसका अजय नाम रखने के बाद दोनों ने उसे लाड प्यार से पाला। इस बीच दोनों के शादी न होने और एक बच्चा होने की बात पूरे गांव में फैल चुकी थी। उधर अजय भी 13 साल की उम्र का हो चुका था। बातों को सोचने समझने और परखने की भी उसके अंदर सोच विकसित हो गई थी। रामरति और नारायण की शादी न होने की बात भी उसके कानों तक पहुंच चुकी थी। घर जाकर बेटे अजय ने रामरति और नारायण से शादी को लेकर सवाल किए। लेकिन बेटे की बात को सुनकर कोई जवाब दिए बगैर दोनों शांत हो गए। लोगों की बातें सुनने के बाद अजय ने अपने माता-पिता की शादी करवाने का बीड़ा उठा लिया। उसने फैसला किया और नाते रिश्तेदारों को शादी की खबर भेज दी। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई। बाकायदा पंडाल सज गया। दूल्हा बने पिता की उम्र अब लगभग 60 साल हो चुकी थी और दुल्हन बनी मम्मी 55 साल की उम्र का पड़ाव पार कर चुकी थी। आठ गाड़ियों में घर आए मेहमान बाराती बनकर सवार हुए। बेटा भी दूल्हा बने पिता के साथ बारात लेकर मां के पिता के दरवाजे पर पहुंच गया। गांव में पहुंची बारात की बैंड बाजे के बीच अगवानी की गई। 60 साल की उम्र का पड़ाव पार कर चुके दूल्हे नारायण को देखकर लोग अचंभित थे। उधर शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दुल्हन बनी 55 साल की रामरति ने मेहंदी रचाई और नारायण के साथ 7 फेरे लिए। इसके बाद महिला के पिता ने कन्यादान करते हुए शादी की सभी रस्में निभाई। माता-पिता की शादी होते हुए 13 साल का बेटा अपनी आंखों से देख रहा था। देर रात तक शादी का जश्न मनाया गया

Similar News