DJ पर ठुमके लगा रहा था ताऊ- आ गई ताई- हाथ में था डंडा

डीजे पर तेज आवाज में बजाये जाने वाले गानों से अनायास ही सभी के पैर थिरकने लगते हैं और वे नृत्य करने को मजबूर हो जाते हैं;

Update: 2021-03-22 14:28 GMT

नई दिल्ली। डीजे पर बच्चे हो या नौजवान या फिर वृद्ध, सभी थिरकते हुए नजर आ जाते हैं। डीजे पर तेज आवाज में बजाये जाने वाले गानों से अनायास ही सभी के पैर थिरकने लगते हैं और वे नृत्य करने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ताऊ डीजे पर जमकर थिरक रहा है। इसी बीच अचानक कुछ ऐसा होता है कि ताऊ को वहां से दौड़ लगानी पड़ जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उक्त वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा हे। इस वीडियो पर नागरिकों के काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि डीजे पर बच्चे हो या युवा जमकर नृत्य कर रहे हैं। इसी बीच एक वृद्ध वहां आते हैं और वे युवाओं से भी अधिक फुर्ती से नृत्य करना शुरू कर देते हैं। उनके नृत्य को देखकर ऐसा लग रहा है कि वे कोई युवा ही हैं। लेकिन उनके सफेद बाल उनकी उम्र को दिखाने की गुस्ताखी कर रहे हैं। खैर, वह बात तो अलग है कि उनकी उम्र क्या है, लेकिन वे डीजे पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। सभी नाचते हुए मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच अचानक ताऊ की पत्नी वहां आती है। ताई के हाथ में मोटा सा डंडा है। अचानक ही वे डीजे पर चढ़ती हैं। इसी दौरान ताऊ की नजर ताई और ताई के हाथ में लिये हुए डंडे पर पड़ती है। इसके बाद तो ताऊ आव देखते हैं न ताव, सीधे वहां से दौड़ लगा देते हैं। दौड़ भी ऐसी लगाते हैं, जैसे मानो उन पर पर कोई बहुत बड़ी मुसीबत आ गई हो। कुछ ही देर में ताऊ वहां से लापता हो जाते हैं। दूर-दूर तक वे दिखाई नहीं देते। इस वीडियो को प्रशंसकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।





Similar News