गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर सजा दीवान, हुए शब्द कीर्तन

गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव के मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दीवान सजाया गया

Update: 2021-11-19 10:38 GMT

खतौली। गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव के मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दीवान सजाया गया। इस दौरान शबद कीर्तन हुए और रागी जत्थों द्वारा गुरु की महिमा का बखान किया गया। प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारे को फूलों एवं बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था। शबद कीर्तन के बाद गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।

शुक्रवार को नगर के जानसठ रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के मौके पर दीवान सजाया गया। इस दौरान गुरुद्वारे को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया। ज्ञानी हरभजन सिंह के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन करते हुए गुरु की महिमा का बखान कर संगतों को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने गुरु घर में मत्था टेक कर गुरु की महिमाओं का बखान सुना। शब्द कीर्तन की समाप्ति पर गुरुद्वारे में अटूट लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर और आसपास के इलाकों से आई साध संगत ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण करते हुए लंगर छका। आयोजन में सरदार लखबीर सिंह प्रधान, सतपाल पाली सिंह सेक्रेटरी, जसवीर सिंह कोषाध्यक्ष, ज्ञानी हरभजन सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरबचन सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सनी, आशीष रावल, हरबंस सलूजा, सरदार वीरेंद्र सिंह मान, सरदार मंजीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार हरबंस सिंह, सरदार अवतार सिंह, गौरी शंकर गौरी, सचिन तनेजा, सरदार गगनदीप सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, आशीष अरोरा, विद्याभूषण साहनी, अनिल चड्डा, सरदार गुरचरण सिंह और गुरूघर के दास गौरी शंकर गौरी का मुख्य योगदान रहा।



Tags:    

Similar News