श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन - तीसरे दिन भी हुई कथा

Update: 2022-11-01 13:03 GMT

मुजफ्फरनगर। शहर के महालक्ष्मी एंक्लेव में रहने वाले अभिनव गोयल उर्फ मोंटू और उनके परिवार ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया हुआ है। 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022 तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा में गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज कथा कर रहे हैं। 6 नवंबर 2022 को हवन एवं एवं पूर्णाहुति और भंडारे के साथ इस कथा का समापन होगा।


मंजू गोयल, अभिनव गोयल उर्फ मोंटू ,पूर्वांश गोयल परिवार के आयोजन में चलने वाली कथा का आज तीसरा दिन था। पहले दिन 30 अक्टूबर को कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत महात्मय एवं मंगल चरण कार्यक्रम हुआ तो कल 31 अक्टूबर 2022 को गोकर्ण गीता, कुंती संवाद एवं भीष्म पिता में व्याख्यान गंगोत्री तिवारी मृदुल जी द्वारा किया गया था ।

आज श्रीमद् भागवत कथा का तीसरा दिन रहा, श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार 1 नवंबर 2022 को कपिल भगवान चरित्र, कपिल गीता एवं धुव्र चरित्र व्याख्यान गंगोत्री तिवारी मृदुल जी द्वारा किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  एल•के•गुप्ता डायरेक्टर फाइनेंस पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ रहे और साथ ही गौरव स्वरूप , विकास स्वरूप, आकाश, विवेक कपूर, पुनीत अग्रवाल, संजय गर्ग, भुवनेश, अजय बंसल (द्वारका सिटी),  सरवन जी सर्राफ होटल सॉलिटेयर रहे। जिनका स्वागत भागवत कथा मे व्यासपीठ के यजमान अभिनव गोयल उर्फ मोंटू ने पटका पहनाकर अभिनंदन किया और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे और कथा का आनंद उठाया।


श्रीमद् भागवत कथा में कल  2 नवंबर 2022 को प्रह्लाद चरित्र, अजामिल उपाख्यान, श्री कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, 3 नवंबर 2022 को माखन चोरी लीला, उखल बंधन कथा एंव गोवर्धन पूजन व दीपदान, 4 नवंबर 2022 को गोपी गीत महारास व रुक्मणी विवाह, 5 नवंबर 2022 को स्यामन्तक मणि कथा, सुदामा चरित्र व होली उत्सव, व्यास पूजन कथा विश्राम होगा। रविवार 6 नवंबर 2022 को इस श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन हवन एवं पूर्णाहुति सुबह 9 बजे तथा भंडारा 11 बजे से समाप्ति तक चलेगा ।





 


 


Similar News