बेंगलुरु। वैश्विक महामारी कोविड-19 से गंभीर रूप से जूझ रहे कर्नाटक में 9,725 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार रात 4. 84 लाख को पार कर गयी तथा सक्रिय मामले एक लाख से अधिक हो गये हैं।
वहीं राज्य में पिछले 24 घंटों में 6,583 मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर पौने चार लाख से अधिक हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4,84,990 तथा संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 3,75,809 हो गयी है। वहीं 70 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 7,536 हो गयी है। स्वस्थ होने वाले मरीजाें की दर घटकर 77.48 फीसदी रह गई जो मंगलवार को 77.68 प्रतिशत पहुंच गयी थी। राज्य में सक्रिय मामलों में 3,090 की वृद्धि होने से इनकी संख्या 1,01,626 हो गयी है।
महाराष्ट्र के बाद देश में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक सक्रिय मामले कर्नाटक में हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2.97 लाख से अधिक है।
वार्ता