ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां में दिखे कोरोना के लक्षण, दिल्ली मैक्स में भर्ती
सिंधिया और उनकी मां को गले में दर्द ,सांस लेने में तकलीफ, घबराहट, चक्कर आना, सिर दर्द की शिकायत है।
नई दिल्ली। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया में कोरोना के लक्षण दिखने के चलते उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही आज दोपहर में अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सिंधिया और उनकी मां को गले में दर्द ,सांस लेने में तकलीफ, घबराहट, चक्कर आना, सिर दर्द की शिकायत है। इन्हीं लक्षणों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है लेकिन अभी उनकी कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार सिंधिया और उनकी मां सोमवार को कोरोना के टेस्ट के लिेए अस्पताल गए थे और आज इन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। दोनों की रिपोर्ट का इंतजार है। सिंधिया की बीमारी की खबर मिलते ही ट्विटर पर लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने लिखा है, मेरी कामना है कि सिंधिया जी और उनकी मां जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
(हिफी न्यूज)