महिला को लगी लत- 11वीं शादी के बाद भी ढूंढ रही 12वां दूल्हा
अपनी शादी का दिन लोग अपने और अपने लिये खास बनाने के लिये काफी प्रयास करते है
नई दिल्ली। अपनी शादी का दिन लोग अपने और अपने लिये खास बनाने के लिये काफी प्रयास करते है, लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया है कि एक महिला को शादी करने की लत लग चुकी है। महिला 11 शादी पहले ही कर चुकी है और अब वह 12वीं शादी करने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका की 52 वर्षीय मोनेट नाम की महिला 11 बार अलग-अलग व्यक्तियों से शादी कर चुकी है। महिला की उम्र चाहे अधिक हो चुकी है, लेकिन महिला अपनी 12वीं शादी करने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला जब छोटी थी तो वह अपने भाई के दोस्तों से कल्पना करती थी। 10वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद मोनेट ने पहली शादी की थी। महिला 11 लोगों से शादी कर चुकी हैं, लेकिन किसी के साथ भी उनकी लंबी लाइफ नहीं चल सकी। महिला का कहना है कि बार-बार शादी टूटने से निराश नहीं है, बल्कि उसे शादी करने की लत लग गई है। कुछ लोगों से महिला ने दो बार शादी रचाई है। महिला ने कहा कि पांचवे और छठे नंबर को पति सबसे अच्छा था और इसी वजह से उसने उनसे दो बार शादी की। एक व्यक्ति से महिला दो साल से उसके साथ डेट कर रही है। महिला जिसके साथ डेट कर रही है, उससे भी महिला की एक बार शादी हो चुकी है और अब वह दोबारा शादी करने वाली है।