अपने बालों की चोटी से बस को खिंचते हुए महिला की वीडियो हुई वायरल

सोशल मीडिया ऐसी वीडियो वायरल होती रहती है, जो लोग रिकॉर्ड बना लेते हैं

Update: 2022-01-06 10:29 GMT

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ऐसी वीडियो वायरल होती रहती है, जो लोग रिकॉर्ड बना लेते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक भारतीय महिला अपने बालों की चोटी से बस को खिंचती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो खुद गिनीज बुक के पेज शेयर किया गया है।

Full View

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने एक पुराने वीडियो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक महिला ने अपना नाम गिनीज बुक में सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया था, जिसका नाम आशा रानी है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आशा रानी नाम की यह महिला अपने बालों की चोटी से बस को खींच रही है, जिस वाहन का वजन 12,216 किलोग्राम है। उसके पीछे बड़ा-सा पोडियम भी नजर आ रहा है। महिला बड़ी सावाधानी के साथ बस को खिंचती है, रिकॉर्ड बनाने के बाद महिला भावुक हो जाती है। बताया जा रहा है इसके बाद इस महिला को आयरन क्वीन के तौर पर उन्हें सम्मानित किया था। यह वीडियो वर्ष 2016 की है। इतना ही नहीं इस महिला ने 7 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाये है।



Tags:    

Similar News