पति को तलाक देकर महिला ने की कुत्ते से शादी
एक महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया और अपने पालतू कुत्ते से ही शादी कर ली। उसे ही महिला अपने प्यार बताती है।
नई दिल्ली। अक्सर दुनिया में नये-नये मामले सुनने को और देखने को मिलते हैं। एक महिला ने अपने पति को 47 साल की उम्र में जाकर तलाक दे दिया और उसने कुछ दिन के बाद अपने पालतू कुत्ते से ही शादी कर ली। उसे ही महिला अपने प्यार बताती है।
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से लंदन निवासी अमांडा रोजर्स नाम की महिला क्रोएशिया में रहती है। महिला ने 47 वर्ष की उम्र में किसी कारणवश अपने पति को तलाक दे दिया था। इसके बाद महिला ने अपने पालतू कुत्ते से विवाह कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि सैंकडों लोगों के सामने महिला ने अपने पालतू कुत्ते को अपना जीवनसाथी बनाया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति को तलाक देने के बाद अकेली रह रही थी। महिला का कहना है कि उन्होंने इसलिये अपने पालतू कुत्ते से शादी की है, इंसान से ज्यादा जानवरों को प्यार बढ़िया है। महिला जो अपने पति को प्यार देती है, उतना ही प्यार अपने पालतू कुत्ते को देती है, जिससे महिला ने शादी कर ली है। महिला का कहना है कि वह इतनी प्रसन्न अपने पति के साथ भी नहीं रही, जितना वह अपने कुत्ते के साथ रहती है। महिला के पालतू कुत्ते का नाम शेबा है और जब वो दो महीने का था, उसी दौरान महिला को उससे प्यार हो गया थे। महिला का कहना है कि कुत्ते की आंखों में उसे सच्चा प्यार दिखाई देता है।