जंजीर से जकड़ी रहती थी सीरिया की बच्ची

लगभग 6 साल की इस बच्ची की तस्वीर कुछ महीने पहले पूरी दुनिया में वायरल हुई थी।

Update: 2021-06-01 14:18 GMT

नई दिल्ली। लगभग 6 साल की इस बच्ची की तस्वीर कुछ महीने पहले पूरी दुनिया में वायरल हुई थी। इसका नाम है नहला अल ओथमान। ये सीरिया की रहने वाली थी। युद्ध के चलते ये बच्ची राहत कैंप में अपने पिता के साथ रहती थी। लेकिन नहला अब इस दुनिया में नहीं रही। वो कुपोषण का शिकार थी। कैंप के लोगों का कहना है कि नहला के पिता उसका ठीक से खयाल नहीं रखते थे। कहा जा रहा है कि भूखे रहने के चलते उसे हेपेटाइटिस बी और दूसरी बीमारियां हो गईं। बाद में इस बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सीरिया के रिफ्यूजी कैंप में पिता उसे दिन में अक्सर जंजीर से बांध कर रखते थे। ताकि वो दूसरों के साथ आराम से न खेल सके। कहा जा रहा है कि उसके पिता उसे काफी तकलीफ देते थे। नहला को महीने में सिर्फ एक बार नहाने की इजाजत थी। वो उसे ठीक से खाना भी नहीं देते थे। इसके अलावा बच्ची को मां से भी अलग कर दिया गया था। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि जल्दी-जल्दी खाने के दौरान गला चोक हो जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। कैंप सुपरवाइजर के मुताबिक उन्होंने कई बार बच्ची के पिता से उसे जंजीरों से मुक्त करने और पिंजरे में न रखने के लिए कहा लेकिन वो हमेशा मना कर देता था।

Tags:    

Similar News