अब 3 बच्चे पैदा कर सकेंगे कपल-सरकार ने बदले नियम

जनसंख्या बढ़ने की धीमी रफ्तार के कारण चीन ने अपनी टू चाइल्ड पॉलिसी को वापस ले लिया है।

Update: 2021-05-31 08:27 GMT

नई दिल्ली। जनसंख्या बढ़ने की धीमी रफ्तार के कारण चीन ने अपनी टू चाइल्ड पॉलिसी को वापस ले लिया है। सरकार ने अब फैसला लिया है कि देश में अब 3 बच्चे पैदा कर सकेंगे।

पिछले दशकों से भी अधिक समय से चीन में टू चाइल्ड पॉलिसी लागू थी। 2 बच्चों से अधिक कोई भी पैदा नहीं कर पा रहा था। ऐसे में चीन का एक बड़ा हिस्सा बूढ़ा हो चुका था। जिससे चीनी सरकार की चिंता बढ़ने लगी थी। नई पॉलिसी के मुताबिक अब चीन के नागरिक 3 बच्चे पैदा कर सकेंगे हैं। इसके लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी अपनी मंजूरी दे दी है और अपने यहां की दशकों पुरानी प्रथा टू चाइल्ड पॉलिसी को खत्म कर दिया है।

विदित है कि हाल ही में चीन ने अपनी जनसंख्या के आंकड़े जारी किए थे। इसके मुताबिक पिछले बच्चे पैदा होने की सबसे कम थी। इसका मुख्य कारण टू चाइल्ड पॉलिसी को बताया जा रहा है।

आंकड़ों की अगर बात करें 2010 से 2020 के बीच में चीन में जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार पॉइंट 0.53% थी। जबकि साल 2000 से 2010 के बीच यह रफ्तार पॉइंट 0.57% थी। यानी पिछले दो दशकों में चीन में जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार बेहद कम हो गई।

यही नहीं साल 2020 में चीन में सिर्फ 12 मिलियन बच्चे पैदा हुए।। जबकि 2016 में यह आंकड़ा 18 मिलियन था। चीन में साल 1960 के बाद बच्चों के पैदा होने की संख्या सबसे कम है।

बूढ़ी होती जनता ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए सरकार ने टू चाइल्ड पॉलिसी को वापस ले लिया है। अब चीन में नए नियम के मुताबिक 3 बच्चे पैदा कर सकेंगे।

Tags:    

Similar News