अब नई आफत-हंता वायरस की एंट्री- महिला आई चपेट में
दुनिया कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उभर ही नहीं पा रही है, इस बीच एक नई आफत सामने आ गई है।
नई दिल्ली। अभी तक पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उभर ही नहीं पा रही है, इस बीच एक नई आफत सामने आ गई है। अभी हाल फिलाल में ही अमेरिका के मिशिगन में हंता वायरस का पहला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला में हंता वायरस के लक्षण मिले हैं। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वायरस का यह मामला सामने आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट सतर्क हो गया है।
स्थानीय हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिशिगन राज्य के हॉस्टलों काउंटी में यह पहला मामला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला एक खाली पड़े घर की सफाई करने गई थी। जो करीब 2 साल से बंद था। इस दौरान वहां पर कुछ चूहों के संपर्क में आई थी। जिसके बाद इलेक्शन उसमें हंता के लक्षण दिखाई देने लगे। आपको बता दें कि हंता वायरस चूहों से फैलता है। यह उनके संपर्क में आने फैलता है। चूहों के सलाइवा, पैसाब मल के जरिए आसपास गंदगी से यह फैलता है और लोगो को अपनी चपेट में ले लेता है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं जब अमेरिका में इस तरह के मामले सामने आये हो। अमेरिका में साल 1993 से हंता वायरस के ऊपर रिसर्च चल रही है। कई बार लोग इसकी चपेट में आए हैं। लेकिन अब कोरोना काल में अमेरिका में यह पहला मामला देखने में है। गौरतलब है कि जब चीन से कोरोनावायरस की शुरुआत है,उसका उसके समय बाद वहाँ पर हंता वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
आशंका लगाई जा रही है कि शायद कोरोनावायरस के बाद हंता वायरस लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है।