साहित्यकारों को मानद उपाधि से सम्मानित किया

Update: 2019-08-25 06:38 GMT

बाराबंकी। राष्ट्रीय शिवशक्ति साहित्य कला उन्नयन मंच के बैनर तले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व पर आयोजित काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों को मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी के दौरान राष्ट्रीय शिवशक्ति साहित्य कला उन्नयन मंच द्वारा वर्तमान अंकुर के तत्वावधान में किरण लता वैद्य को रश्मि, अमिता रवि दुबे को प्रतिभा, पुष्पा विकास गुप्ता को प्रांजलि, श्रद्धांजलि शुक्ला को अंजलि, निशा गुप्ता को निशाअतुल्य, प्रज्ञा जैमिनी को स्वर्णिमा, मंजू सरावगी को मंजरी, सरिता श्रीवास्तव को गोल्डेन, रीतु देवी को प्रज्ञा, नागेन्द्र नाथ गुप्ता को मणि एवं सौरभ कुमार ठाकुर को चंदन की मानद उपाधि अलंकृत किया गया। आदेश कुमार पंकज को शिवशक्ति साहित्य सृजन मंच की अनुशंसा पर वर्तमान अंकुर द्वारा डाॅक्टरेट मानद उपाधि प्रदान की गई।

राष्ट्रीय शिवशक्ति साहित्य कला उन्नयन मंच के संस्थापक अध्यक्ष प्रणव भास्कर तिवारी शिववीर रत्न ने बताया कि काव्य गोष्ठी रात आठ बजे से एक बजे तक हुई। गोष्ठी का संचालन प्रयागराज से डाॅ० नीलिमा मिश्रा ने किया। 

Tags:    

Similar News