मूसलाधार बारिश से ढहा छप्पर मलबे में दबकर वृद्ध की हुई मौत

Update: 2019-07-11 12:10 GMT

अंबेडकरनगर। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिस लोगों पर कहर बनकर बरस रही है। मूसलाधार बारिस के चलते कच्चे मकान का छप्पर गिर गया, जिसके नीचे दबकर 61 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के गांव विमवल में मूसलाधार बारिश के चलते छप्पर गिरने से मलबे में दबकर 61 वर्ष वृद्ध जिताईराम पुत्र लुटावन की हुई मौत सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी भरत लाल सरोज ने पीड़ित परिवार को दिया हर संभव सहयोग एवं मदद का आश्वासन दिया। जिताईराम की मकान के मलबे में दबकर हुए आकस्मिक मौत पर भाजपा विधायक अनीता कमल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, दशरथ यादव, महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री अमरेंद्रकांत सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया, रामप्रीत गौतम, मंडल अध्यक्ष आनंद जयसवाल, अरविंद उपाध्याय, राकेश पांडेय, भगवान पांडेय, वरुण सिंह, गुड्डू सिंह, विनय पांडेय, हिंदू युवा वाहिनी नेता अनिल सिंह, कमलेश मिश्र, प्रवीण सिंह, सपा नेता पूर्व जिंपस बलिराम, अजीत यादव, भीम लाल कन्नौजिया, सपा कार्यकारिणी सदस्य नरसिंह यादव, रविन्दर यादव, रजनीकांत यादव, ब्रह्मदेव यादव, रामनगर ब्लाक प्रमुख संगीता देवी, विद्या सिंह भारती, रामचेत यादव, बसपा नेता भोले तिवारी व अंजनी तिवारी सहित कई अन्य नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Similar News