अनंतनाग में आतंकवादियों से मुठभेड़ में मेजर केतन शर्मा शहीद, दोपहर तक कंकरखेडा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Update: 2019-06-18 06:24 GMT

मेरठ। थाना इलाके के श्रद्धा पुरी सेक्टर 4 फेस वन का रहने वाला आर्मी में तैनात मेजर केतन शर्मा की कश्मीर के अनंतनाग में बीती दोपहर आतंकवादियों से लोहा लेते समय मुठभेड़ में शहीद हो गये। इस ओपरेशन मे उनके दो साथी भी घायल हुए। केतन शर्मा के शहीद होने की सूचना कंकर खेडा में रहने वाले उनके परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। उनके पिता रविंद्र शर्मा और उनकी माता का रोते-रोते बहुत बुरा हाल हो गया आसपास के लोगों ने उनके घर पर पहुंच कर उन्हें सांत्वना दी।

शहीद मेजर केतन शर्मा के घर पर सांत्वना देने पहुंचे आर्मी अधिकारी और कैंट क्षेत्र के विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने उनके परिजनों को सांत्वना दी। आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के अनंतनाग में एक मकान के अंदर तीन आतंकवादी घुस गए थे, सूचना के आधार पर जहां मेजर केतन शर्मा अपनी टीम के साथ ऑपरेशन करने पहुंचे। केतन शर्मा ओर उनकी टीम ने मकान में घुसे दो आतंकवादियों को मौके पर मार गिराया, लेकिन एक आंतकवादी ने भागते हुए केतन शर्मा ओर उनकी टीम फायरिंग की, जिसमे केतन शर्मा की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनके दो अन्य साथी गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बीच टीम ने तीसरे आंतकवादी को भी मार गिराया।

बता दें कि मेजर केतन शर्मा 2012 में लेफ्टिनेंट नियुक्त होने के बाद में मेजर बने थे। वे परिवार के इकलौते चिराग थे। उनकी एक छोटी बहन की शादी दिल्ली में हुई है। केतन शर्मा की शादी छः साल पहले हुई थी। वे अभी एक सप्ताह पहले छुट्टी काटकर अपने घर से अनंतनाग अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद केतन शर्मा अपने पीछे बूढ़ मां-बाप सहित अपनी पत्नी ईरा व चार साल की बेटी कायरा को रोता-बिलखता छोड़ गये हैं। केतन शर्मा के परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके रिश्तेदारों ओर आसपास के लोगो का तांता लगा हुआ है। मेजर केतन शर्मा का पाथिक शव दोपहर तक ककरखेडा स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुचेगा।

Similar News