ISRO को चांद पर चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर की पोजीशन का पता लगा

चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को जीएसएलवी मार्क-3 एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया था।

Update: 2019-09-08 13:27 GMT

बेंगलुरु । ISRO को चांद पर चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर की पोजीशन का पता चल गया है। ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से उसकी तस्वीर ली है। हालांकि उससे अभी कोई संचार स्थापित नहीं हो पाया है।




 



चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगे ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) ने विक्रम लैंडर की तस्वीर ली है। 



हालांकि इसरो यह भी कहा कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगे कैमरों ने लैंडर के भीतर प्रज्ञान रोवर के होने की पुष्टि की है। विक्रम के मॉड्युल को नुकसान पहुँचा है या नहीं अभी यह कह पाना स्पष्ट नहीं है।



गौरतलब मतलब है  चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को जीएसएलवी मार्क-3 एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। 3850 किलोग्राम के चंद्रयान-2 के तीन हिस्से थे।इसमें एक ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) लगे थे।

Tags:    

Similar News