यूक्रेन गोलीबारी में हुई भारतीय छात्र की मौत
शिक्षा ग्रहण हेतु यूक्रेन में गये हुए एक भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत हो गई है।
नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच कई दिनों से युद्ध निरंतर चल रहा है। इस युद्ध में लोग मारे भी जा चुके हैं। इसी बीच शिक्षा ग्रहण हेतु यूक्रेन में गये हुए एक भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत हो गई है। मृतक छात्र कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला है। इस छात्र की उम्र 21 साल बताई जा रही है।
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा है कि गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
इसके अलावा उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की हमारी मांग को दोहराने के लिए बुला रहे हैं जो अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में शहरों में हैं। इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।