सार्वजनिक जीवन में अकड़ और अहंकार व्यक्ति के पतन का सबसे बड़ा कारण होता है : नकवी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में उन लाखों लोगों का योगदान है जिन्होंने "विनम्रता और शालीनता के संस्कार" से लोगों का दिल जीता और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा।

Update: 2019-07-28 04:14 GMT

 रामपुर ।  भाजपा कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि "सार्वजनिक जीवन में अकड़ और अहंकार व्यक्ति के पतन का सबसे बड़ा कारण होता है।

 रामपुर में "भाजपा कार्यकर्त्ता सम्मेलन" को सम्बोधित करते हुए  नकवी ने कहा कि हमें "अकड़ और अहंकार की इस लाइलाज बीमारी" के लगने से पहले "शालीनता और विनम्रता" की "अचूक दवा" से इसका इलाज कर लेना चाहिए।


केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी


 


सत्ता की ताकत कुछ लोगों की अकड़ का कारण बन जाती है

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बहुत पुरानी कहावत है कि "जिस पेड़ में फल लगता है वह झुक जाता है", यह कुदरत की व्यवस्था है पर आज कल देखा जा रहा है कि "सत्ता की ताकत कुछ लोगों की अकड़ का कारण बन जाती है।"

अराजकता, अहंकार, अकड़ से लोग "सहम सकते हैं, पर सम्मान नहीं कर सकते

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि अराजकता, अहंकार, अकड़ से लोग "सहम सकते हैं, पर सम्मान नहीं कर सकते।" सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले हर व्यक्ति को इस बात को गाँठ बांध कर रखना चाहिए।

भाजपा ने विनम्रता और शालीनता के संस्कार" से लोगों का दिल जीता है

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में उन लाखों लोगों का योगदान है जिन्होंने "विनम्रता और शालीनता के संस्कार" से लोगों का दिल जीता और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा।

अहंकार, प्रतिशोध एक ऐसी आग है जो इंसान और इंसानियत को जला कर राख कर देती है

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमें अपने व्यवहार और चरित्र से लोगों को अपने साथ जोड़ने वाला बनना चाहिए, तोड़ने वाला नहीं। "अहंकार और प्रतिशोध" एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अहंकार, प्रतिशोध एक ऐसी आग है जो इंसान और इंसानियत को जला कर राख कर देती है।

हमारे लिए गर्व का विषय है, गुरुर का नहीं है

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आज भाजपा की केंद्र में सरकार है, 16 राज्यों में सरकार हैं। भाजपा के 381 संसद सदस्य हैं, 1350 विधायक हैं, 11 करोड़ सदस्य हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है, गुरुर का नहीं। हमें इस ताकत को बढ़ाना है, अपनी मेहनत से, अपने व्यवहार से।

भाजपा आज पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक मूल्यों पर यक़ीन करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में उभरी भाजपा आज पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक मूल्यों पर यक़ीन करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है ।केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का अनुशासन उनकी ताकत है। भाजपा के लिए राष्ट्र सबसे पहले, फिर दल और स्वयं का विचार सबसे बाद में है। भाजपा ने हमेशा राष्ट्र हित व लोक हित में कार्य किया है। भाजपा आज देश में विकास और सुशासन का पर्यायवाची बन गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता और सरकार के बीच पुल का काम करना चाहिए।

विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा है

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा के देश भर में 11 करोड़ सदस्य हैं और हमें न्यूनतम 20% सदस्य और बढ़ाने हैं। इस हिसाब से भाजपा का टार्गेट 2 करोड़ 20 लाख नए कार्यकर्त्ता बनाना है।


सिंचाई और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख


 


 
भाजपा कार्यकर्त्ता सम्मेलन में उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव सिंह औलख और रामपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



Tags:    

Similar News