बाढ़ से मरने वालों की संख्या 113 हुई

मूसलाधार बारिश और बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 113 हो गयी है।

Update: 2021-07-31 14:37 GMT

काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान मेंमूसलाधार बारिश और बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 113 हो गयी है।

1टीवी न्यूज प्रसारक की रिपोर्ट के मुताबिक नूरिस्तान प्रांत के मेहेरदीश गांव में बुधवार की देर रात बारिश के बाद बाढ़ आ गयी। प्रारंभ में 40 लोगों की मौत की रिपोर्टें थी, लेकिन फिर यह संख्या बढ़कर 58 हो गयी थी। बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़ते हुए अब 113 हो गयी है। बाढ़ से 150 मकानें भी क्षतिग्रस्त हो गयी है।



वार्ता

Similar News