अमीर लड़कों को पटाने की कोचिंग देते है महिला लव गुरू- इतनी लेती है फीस
दुनिया में बहुत सारे ऐसे लव गुरू हैं, जो लड़का हो या लड़की उन्हें प्यार की सही राह दिखाते हैं
नई दिल्ली। दुनिया में बहुत सारे ऐसे लव गुरू हैं, जो लड़का हो या लड़की उन्हें प्यार की सही राह दिखाते हैं लेकिन चीन देश की एक लव गुरू है, जो अपने विवादित परामर्श के लिये पहचान रखती है। यह महिला महिलाओं को अमीर लड़कों के साथ शादी करने के लिये उन्हें पटाने की टिप्स देती है। हालांकि इस महिला पर सोशल मीडिया पर यह काम करने के लिये बैन लगा दिया गया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन की लव गुरू महिला चुआनकू अमीर लड़कों से शादी करने के लिये उन्हें पटाने की सलाह देती है। यह लव गुरू महिला अपने वीडियो और लाइव स्ट्रीम के माध्यम से महिलाओं को कोचिंग देती है कि कैसे अमीर लड़कों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी की जाये। लव गुरू महिला चुआनकू की ये सलाह अक्सर विवादों को जन्म देती है क्योंकि ऐसी सलाह रिश्तों में अनैतिकता में वृद्धि करने के तौर पर देखी जाती है।
लव गुरू महिला चुआनकू का मानना है कि सभी रिश्ते मूल रूप से पैसों और फायदे पर आधारित होते हैं। उन्होंने अपनी एक वीडियो में स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक चीज का इस्तेमाल खुद के लाभ के रूप में करना चाहिए। यह लव गुरू महिला लाइव स्ट्रीम के दौरान सलाह के बदले 12,945 रूपये चार्ज लेती है। इतना ही नहीं बल्कि लव गुरू महिला के सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले कोर्स की फीस 43,179 रूपये है। उनके इस दृष्टिकोण के विरूद्ध कई लोग अपनी असहमति व्यक्त कर चुके हैं फिर भी चुआनकू के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है।