पिंजरे से भागा चालाक पेंथर, वनकर्मियों को ऐसे दिया चकमा
मलारना डूंगर क्षेत्र से रेस्क्यू कर रणथंभौर वन क्षेत्र से लाये गए एक पेंथर के तड़के वन विभाग
भरतपुर। राजस्थान में सवाईमाधोपुर के मलारना डूंगर क्षेत्र से रेस्क्यू कर रणथंभौर वन क्षेत्र से लाये गए एक पेंथर के तड़के वन विभाग के कैंपस से भाग छूटनेे की जानकारी प्राप्त हुई है।
वन विभाग के रेस्क्यू वाहन से आज तड़के पिंजरे से भाग निकले इस पेंथर के आबादी क्षेत्र में घुस जाने की आशंका के बाद वन विभाग की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई है। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने भाग छुटे इस पेंथर के पुनः वनक्षेत्र में जाने की सम्भावना भी व्यक्त की है।
विभाग के सूत्रों ने बताया कि छोटे आकार का होने के कारण यह पेंथर पिंजड़े में जगह बना कर वनकर्मियों को धोखा दे गया। पेंथर के भाग जाने के बाद सेे ही वन विभाग में खलबली मची हुई है। खबर लिखे जाने तक पेंथर का कोई पता नही चल सका है।