गाय ने दो मुंह वाले बछडे को दिया जन्म- डर गये लोग

कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि जानवर जब बच्चे देते हैं तो वह अजीबोकिस्म के होते हैं

Update: 2021-12-21 16:13 GMT

नई दिल्ली। कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि जानवर जब बच्चे देते हैं तो वह अजीबोकिस्म के होते हैं, जिसे देखकर हर व्यक्ति हैरान रह जाता है। एक ऐसा ही मामला ब्राजील से से सामने आया है कि एक गाय ने दोमुंही बछडे को जन्म दिया है। हर चीज सिंगल है बस बछडे के मुंह ही दो हैं। इस बछडे को देखकर कुछ लोग डर गये थे।

मिली जानकारी के अनुसार ब्राजील के नोवा वेनेसिया नामक शहर के डेल्सी बुसाटो नामक व्यक्ति ने कहा कि जब गाय अपने बछड़े को जन्म दे रही थी इसी दौरान उसे लगा कि गाय को काफी प्रॉब्लम हो रही है और वह दो जुड़वा बछडों को जन्म दे रही है। लेकिन जन्म के बाद व्यक्ति ने देखा कि यह एक बछड़ा है और मुंह दो हैं। इसके बाद व्यक्ति ने डॉक्टर को बुलाया और वह भी यह सब देखकर हैरत में रह गया। गाय का यह दोमुंही बछडा खडा नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से वह अपनी मां को दूध भी नहीं पी पा रहा था। डॉक्टर ने इसे देखकर बताया कि यह बछडा ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रह पायेगा। व्यक्ति का कहना है कि यह गाय पहले दो बछडों को जन्म दे चुकी है, जो सामान्य हैं।



Similar News