आर्कटिक क्षेत्र की बर्फ वर्ष 2050 तक पिघल जाएगी: वैज्ञानिक

वैज्ञानिक रोमन विलफांड ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के असर के कारण आर्कटिक क्षेत्र की बर्फ पूरी तरह वर्ष 2050 तक पिघल जाएगी।

Update: 2021-02-09 13:49 GMT

मॉस्को। रूसी हाइड्रोलॉजिकल रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक रोमन विलफांड ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के असर के कारण आर्कटिक क्षेत्र की बर्फ पूरी तरह वर्ष 2050 तक पिघल जाएगी।

रोमन विलफांड ने पत्रकारों को बताया कि विभिन्न जलवायु आंकडों के अनुसार आर्कटिक क्षेत्र की बर्फ वर्ष 2050 तक या अंतिम अनुमान 2060 तक पूरी तरह पिघल जाएगी और आर्कटिक क्षेत्र में बर्फ का नामोनिशान नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से इस क्षेत्र में बर्फ के मैदानों में काफी कमी आ रही है।


वार्ता

Tags:    

Similar News