गोलीबारी में अब तक 80 की हत्या

Update: 2020-10-19 05:20 GMT

वाशिंगटन। अमेरिका में उत्तरी कैलीफोर्निया के ऑकलैंड में गोलीबारी की गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो लोग मारे गये है।

स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि मैकआर्थर बुलेवार्ड में रविवार को तड़के एक महिला मृत पायी गयी। अधिकारियों ने घटना स्थल से एक बंदूक बरामद किया है। वहीं इस घटना के लगभग 90 मिनट बाद एक व्यक्ति एक बंदूक के साथ मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में अब तक इस शहर में 80 से ज्यादा लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं।

वार्ता

Similar News