महिलाओं के बाल कटवाकर बेच रहा ये देश

ओब्रायन ने शिनजियांग से मनुष्य के बालों से बनाए गए हेयर प्रॉडक्ट्स को बड़े पैमाने पर अमेरिकी कस्टम विभाग द्वारा जब्त करने का जिक्र किया

Update: 2020-10-18 03:43 GMT

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने शुक्रवार को कहा कि चीन अपने शिनजियांग क्षेत्र में मुसलमानों के साथ नरसंहार के करीब कुछ कर रहा था। रॉबर्ट ओ ब्रायन ने एस्पेन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम को बताया कि अगर यह नरसंहार नहीं है फिर भी उस जैसा कुछ शिनजियांग में चल रहा है। अपने संबोधन में ब्रायन ने हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन पर इसके साथ ही अन्य चीनी हमलों का खुलासा किया।

ओब्रायन ने शिनजियांग से मनुष्य के बालों से बनाए गए हेयर प्रॉडक्ट्स को बड़े पैमाने पर अमेरिकी कस्टम विभाग द्वारा जब्त करने का जिक्र किया। उन्होंने कहा चीनी सचमुच वीगर महिलाओं के सिर मुंडवा रहे हैं और हेयर प्रॉडक्ट्स बना रहे हैं। फिर वे इन प्रॉडक्ट्स को अमेरिका भेज रहे हैं।

यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने कहा कि जून में उसने हेयर प्रॉडक्ट्स और उससे जुड़े सामान वाले शिनजियांग के शिपमेंट को बंद कर दिया था। इसमें ह्यूमन हेयर के साथ के साथ जबरन श्रम उत्पाद होने का संदेह था। जून में, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसे चौंकाने और परेशान करने वाले रिपोर्ट्स बताया। उन्होंने दावा किया कि चीन शिनजियांग में मुसलमानों के लिए जबरन नसबंदी, जबरन गर्भपात और जबरदस्ती परिवार नियोजन का उपयोग कर रहा है।

Tags:    

Similar News