अभिषेक ने जोड़ा बिग बी का टाइटिल

Update: 2020-07-10 13:55 GMT

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपने फिल्म सफर के 20 साल पूरा करने के साथ ही वेब सीरीज ब्रीथः इंटू द शैडोज के साथ डेब्यू किया। आज ये वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज के साथ ही अभिषेक बच्चन ने अपना नाम भी बदल लिया है। सीरीज के इंट्रोडक्शन में उनके नाम के क्रेडिट में अभिषेक बच्चन की जगह अभिषेक ए. बच्चन लिखा है। क्रेडिट्स में अब तक उनका नाम अभिषेक बच्चन ही देखा गया है, लेकिन पहली बार उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया है। ए का तात्पर्य अमिताभ से लगाया जाता है।

अभिषेक बच्चन ने स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने ए. का इस्तेमाल किसके नाम पर किया है. क्योंकि उनके पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन का नाम भी ए. से शुरू होता है। अगर वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या का नाम इस्तेमाल किया है, तो वह इंडस्ट्री में दूसरे शख्स होंगे जिन्होंने अपने नाम के बीच अपनी पत्नी का नाम शामिल किया। सोनम कपूर के पति अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में आनंद एस आहुजा नाम लिखा है। यहां एस से सोनम कपूर का नाम आता है। (हिफी)।

Similar News