नरेन्द्र मोदी का सामाजिक चेहरा
प्रधानमंत्री मोदी अपनी बात को भारतीय इतिहास और अध्यात्म से जोडकर प्रस्तुत करते हैं। इस बार के कार्यक्रम में मोदी ने स्कन्द पुराण का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पुराण में कहा गया है - दस पुत्र समा कन्या। अर्थात एक बेटी 10 बेटों के समान है। उन्होंने कहा कि भारतीय पौराणिक युग में विदुषियों की भरमार रही है। वेदों की रचना में भी उनका अहम योगदान रहा है जैसे लोपामुद्रा और गार्गी। हमारे समाज में नारी को शक्ति अर्थात दुर्गा का रूप दिया गया है। यही शक्ति आज भी हमारे परिवार को एकता के सूत्र में बांधती है।;
0