युवाओं की उम्मीद को मिले उड़ान
किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में युवा शक्ति का अपना खास योगदान होता है। युवाओं के मामले में भारत दुनिया का सबसे समृद्ध देश है। मतलब दुनिया में दूसरे किसी भी देश से ज्यादा युवा भारत में हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कई हिस्सों में भारी तेजी आने की संभावना है। भारत की औसत आयु 27.3 वर्ष है, जबकि चीन की 35 वर्ष और जापान की 47 वर्ष है। भारत में हर साल 1.2 करोड़ कामकाजी आबादी जनसंख्या में शामिल होती है। जापान और चीन के बाद भारत एशिया में विकास की दर को आगे बढ़ाएगा।;
0