सिख समुदाय के नगर कीर्तन का विरोध- स्थानीय लोगों ने रोका रास्ता- बोले..
सिख समुदाय की ओर से निकाले जा रहे नगर कीर्तन का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने उसका रास्ता रोक दिया
नई दिल्ली। सिख समुदाय की ओर से निकाले जा रहे नगर कीर्तन का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने उसका रास्ता रोक दिया। इसके बाद आगे खड़े होकर उन्होंने विरोध में प्रदर्शन भी किया।
न्यूजीलैंड में सिख समुदाय की ओर से निकाले जा रहे नगर कीर्तन का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर उसका रास्ता रोक दिया और नगर कीर्तन के सामने खड़े होकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिस इज न्यूजीलैंड नॉट इंडिया यानी यह न्यूजीलैंड है भारत नहीं? और न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड ही रहने दो, यह हमारी जमीन है और यही हमारा स्टैंड है के बैनर लहराये।
विरोध प्रदर्शन की यह घटना उस समय हुई जब सिख समुदाय का नगर कीर्तन गुरुद्वारा में वापस लौट रहा था।
विरोध की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत किया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटा दिया।