उद्योग को देश में बढ़ती ऊर्जा मांग के मद्देनजर सरकार के साथ सहयोग करके ऊर्जा बैंक स्थापित करने चाहिए :राम नाथ कोविंद
राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार भी प्रदान किए। यह पुरस्कार उन उद्योगों को दिए गए, जिन्होंने अपनी ऊर्जा खपत में उल्लेखनीय कमी प्रदर्शित की थी। इस अवसर पर ऊर्जा क्षमता उपलब्धियों पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार भी प्रदान किए और विजेता चित्रकारों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस वर्ष राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा-4 और 9 के बीच के 1.22 करोड़ बच्चों ने हिस्सा लिया था।
0