महिला कल्याण विभाग में विभागीय कार्यों के सम्पादन हेतु सोशल सेक्टर के अधिकारी होंगे नामित
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला कल्याण विभाग में मण्डल/जनपद स्तरीय विभागीय कार्यों के सुचारू सम्पादन हेतु सोशल सेक्टर के अधिकारियों को नामित करने की व्यवस्था की गयी है। महिला कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री रेणुका कुमार ने कहा है कि इस सम्बन्ध में सभी मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन मण्डल/जनपदों में महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों के पद रिक्त हैं ऐसे जिलों में सोशल सेक्टर के अधिकारियों-जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रभार दिया जाये
0