अभिनेता के डांस ने मचाया धमाल-वीडियो वायरल-फैंस बोले-वाह!

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Update: 2021-03-21 07:07 GMT

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

टाइगर श्रॉफ की डांसिंग स्‍किल्‍स को हर कोई पसंद करता है। वह लगातार डांस रिहर्सल करते हैं और अक्‍सर इसके वीडियोज इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हैं। एक बार फिर टाइगर ने डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इसमें टाइगर और उनके ट्रेनर परेश प्रभाकर शिरोडकर के बीच डांस बैटल चल रहा है। वीडियो को टाइगर के दोस्‍त और फैमिली मेंबर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Full View

टाइगर की बहन कृष्‍णा श्रॉफ ने वीडियो पर कॉमेंट किया और तारीफ वाले कई इमोजी बनाए। ऋतिक रोशन ने भी इस पर 'हाहाहा' कॉमेंट किया। मशहूर डांसर धर्मेश ने भी वीडियो पर कमेंट करते हुए तालियां बजाईं। टाइगर 'हीरोपंती 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह कृति सैनन के साथ 'गणपत' में दिखेंगे।

वार्ता




 




 




 




 


Tags:    

Similar News