सुशांत की मौत के बाद घिरी रही रिया की नई प्रेम कहानी

रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत की मौत के बाद 2020 से विवादों में घिरी रही और रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को अब प्यार हो गया

Update: 2022-12-08 15:59 GMT

मुंबई। रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद 2020 से विवादों में घिरी रही और रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस को अब प्यार हो गया है। इन दिनों वह बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं।

बंटी रियलिटी स्टार और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के भाई हैं और वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी समय से एक्टिव हैं। वह सबसे बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट फर्म में से एक के मालिक हैं। दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। हालांकि, उन्होंने हाल ही में डेटिंग शुरू की। माना जा रहा है कि इस साल की शुरुआत से दोनों साथ हैं। उन्हें एक साथ और खुश देखना बहुत अच्छा है। पिछले कुछ सालों में रिया ने जो कुछ भी झेला है, बंटी ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। जब चीजें खराब हो रही थीं तो वह उनकी मदद के लिए थे। बंटी को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था, जब रिया से पूछताछ किया जा रहा था। बंटी इससे पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को डेट कर रहे थे। (हिफी)

Similar News