संकट में है बॉलीवुड- अभिनेता के लिये पुराने कपड़े एकत्रित कर रहा NGO

चर्चा का विषय बन रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह। रणवीर सिंह के खिलाफ अभी तक कई शिकायत दर्ज की गई हैं।

Update: 2022-07-26 06:41 GMT

नई दिल्ली। अभिनेता व अभिनेत्री अपने अधिकारी अकाउंट पर तस्वीरे और वीडियोज अपलोड करते रहते हैं। उनमें से कुछ अभिनेता अपनी हरकतों की वजह से चर्चा का विषय भी बन जाते हैं। अबचर्चा का विषय बन रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह। रणवीर सिंह के खिलाफ अभी तक कई शिकायत दर्ज की गई हैं।


एक यूजर ने सोशल मीडिया एकाउंट ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्सन में लिखा है कि रणवीर सिंह के फोटोशूट पर भड़के इंदौर के लोग। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जरूरतमंदो के लिये काम करने वाली संस्था नेकी की दीवार ने रणवीर सिंह के फोटोशूट का विरोध करते हुए इसे मानसिक कचरा बताया है। बताया जा रहा है कि नेकी की दीवार वाले जरूरतमंदों के लिये कपड़े एकत्रित करने का काम करते हैं। संस्था द्वारा शहर में ऐसे बॉक्स रखवाये गये हैं, जिन पर लिखा है कि संकट में है बॉलीवुड.... मानिसक कचरा। मेरे स्वच्छ इंदौर ने ठालना है शहर से मानसिक कचरा भी हटाना है। इस तरह की होर्डिग्स पर रणवीर की न्यूड फौटो को ब्लैक पट्टी से कवर करने दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई और इंदौर के अलावा रणवीर सिंह के फोटोशूट के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर लोग विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं पेश कर मजे ले रहे हैं। इस फोटो का अधिकतर लोग विरोध कर रहे हैं।


Tags:    

Similar News