बॉलीवुड अभिनेत्री के पति का निधन-कार्डियक अरेस्ट ने ली जान
भारतीय फिल्म नगरी से आई एक दुखद खबर के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री के पति का निधन हो गया है।
मुंबई। भारतीय फिल्म नगरी से आई एक दुखद खबर के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। इससे पहले राज कौशल को किसी तरह की बीमारी या अन्य कोई समस्या नहीं थी।
बुधवार का दिन फिल्मी दुनिया से एक दुखद खबर लेकर आया है। कार्डियक अरेस्ट की वजह से बाॅलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति कौशल राज का निधन हो गया है। कौशल राज के निधन की खबर पर फिल्मी दुनिया के लोगों ने गहरा शोक जताया है। बताया जा रहा है कि रविवार कोशल राज ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। कौशल राज ने इस पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर नहीं की।
इन चित्रों में उनके दोस्त अंगद बेदी, नेहा धूपिया आदि उनके साथ हंसते खेलते दिखाई दे रहे हैं। राज कौशल ने नेहा धूपिया, अंगद बेदी और दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उनके इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें हैं। कौशल राज दोस्तों के साथ अक्सर पार्टी करते रहते थे और सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज शेयर करते थे। मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी वर्ष 1999 में हुई थी। वर्ष 2011 में वह बेटे वीर के पेरेंट्स बने। बीते साल मंदिरा ने बेटी गोद ली थी। फिल्ममेकर कौशल राज प्यार में कभी-कभी, शादी का लड्डू और एंथनी कौन है जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वह माई ब्रदर निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी-कभी के प्रोड्यूसर रह चुके हैं।