अभिनेता अर्जुन की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल- यूजर्स ने बोला I LOVE YOU

बाॅलीवुड अभिनेता की सोशल मीडिया एक तस्वीर खूब जमकर वायरल हो रही है।

Update: 2021-06-19 16:45 GMT

नई दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने अकाउंट पर कभी वीडियो तो कभी फोटो अपलोड करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर खूब जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह डिफेंडर कार के बराबर में खड़े होकर पोज दे रहे हैं। इस फोटो पर यूजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं। इस फोटो को खबर लिखे जाने तक 251,885 लोग पंसद कर चुके हैं।

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो अपलोड किया है। इस फोटो को शेयर करते वक्त उन्होंने केप्सन में लिखा है कि इस शानदार अनुभव के लिए मोदी मोटर्स जगुआर लैंड रोवर वर्ली को धन्यवाद !! मेरे नए लैंड रोवर के साथ श्फरारश् होने का नया बहाना। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर ब्लैक जींस व आसमानी रंग की टी शर्ट पहने हुए है। उन्होंने लुक को ओर शानदार के लिये ब्लैक चश्मा भी लगाया हुआ। वह डिफेंडर कार पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं। इस फोटो को देखकर यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए लिख रहे हैं कि आपके बालों का लुक अच्छा है।, फोटो अच्छी है भाई।, ये रोड पर चलेगी या आग लगायेगी।, सुपर, नाइस, फिट एंड हिट।, वहीं एक यूजर ने लिखा है कि आई लव यू।, इनके अलावा यूजर्स रेड हार्ट इमोजी व अन्य इमोजी कमेंट बाॅक्स में शेयर किये हैं।

Tags:    

Similar News