92 वर्षीय मीडिया किंग को पांचवीं बार हुआ प्यार- इस महिला से शादी

अरबपति मीडिया टायकून 92 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक अब एक बार फिर से प्रेम प्यार के चक्कर में फंस गए हैं।

Update: 2023-03-21 05:22 GMT

नई दिल्ली। अरबपति मीडिया टायकून 92 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक अब एक बार फिर से प्रेम प्यार के चक्कर में फंस गए हैं। पांचवी बार प्यार के जंजाल में फंसे 92 वर्षीय मीडिया किंग अब एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। 66 वर्षीय महिला के साथ शादी की बात पक्की हो चुकी है और दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान भी कर दिया है।

दरअसल 92 वर्षीय अरबपति मीडिया टायकून रूपर्ट मर्डोक अभी तक 4 मर्तबा अपनी शादी रचा चुके हैं। अब पांचवी बार रूपर्ट मर्डोक का 66 वर्षीय एन लेसली स्मिथ नामक महिला से प्यार हुआ है, जिसके चलते अब दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

मर्डोक ने खुलासा करते हुए बताया है कि दोनों की पहली मुलाकात पिछले वर्ष सितंबर महीने में कैलिफोर्निया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिस महिला के साथ मर्डोक शादी करने जा रहे हैं उनके पति वेक्टर स्मिथ की 14 साल पहले मौत हो चुकी है।मर्डोक की पिछली शादियों से उनके 6 बच्चे हैं। अरबपति मीडिया व्यवसायी रूपर्ट मर्डोक ने अपनी इस खुशी को न्यूयॉर्क पोस्ट के माध्यम से साझा किया है।

Tags:    

Similar News