अचानक बिगड़ी जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत- रामकथा के अंतिम..

आनन फानन में जगत गुरु को ताज नगरी आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।

Update: 2024-02-02 08:24 GMT

आगरा। हाथरस के गांव में आयोजित की जा रही श्री राम कथा के अंतिम दिन अचानक से तबीयत बिगड़ने की वजह से जगतगुरु रामभद्राचार्य को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में जगतगुरु का उपचार किया जा रहा है।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के गांव लाडपुर में आयोजित की जा रही श्री राम कथा के अंतिम दिन जगतगुरु रामभद्राचार्य की अचानक से तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में जगत गुरु को ताज नगरी आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।

चिकित्सकों के मुताबिक फेफड़ों में इन्फेक्शन हो जाने की वजह से जगतगुरु राम भद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी है। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती कराए गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य की हालत में सुधार बताया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने की 25 जनवरी को हाथरस के गांव लाडपुर में जगतगुरु रामभद्राचार्य की श्री राम कथा आरंभ हुई थी।

25 जनवरी से आरंभ हुई श्री राम कथा का आज शुक्रवार को अंतिम दिन था। इसी दौरान जगतगुरु की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए आगरा लाया गया है।

Tags:    

Similar News