महिला सहित जेल में बंद 44 बंदी मिले HIV पॉजिटिव- मचा हड़कंप
जेल में महिला सहित 44 बंदियों में ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।;
देहरादून। उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में महिला सहित 44 बंदियों में ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी जेल में वर्तमान समय में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी बंद है। बताया जाता है कि एक नियमित जांच में महिला सहित 44 बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव बनने के बाद जेल में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि एचआईवी संक्रमित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ने से उन्हें एक ART (एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र में रखा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।