मिली सफलता-करनाल से चार आतंकी गिरफ्तार- गोला बारूद भी बरामद

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हरियाणा पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है

Update: 2022-05-05 07:49 GMT

नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हरियाणा पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आतंकवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में लग गई है।

बृहस्पतिवार को हरियाणा पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए करनाल में टोल प्लाजा के पास छापामार कार्यवाही कर चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। मिल रही सूचनाओं के मुताबिक बृहस्पतिवार की सवेरे बसताडा टोल प्लाजा के पास से चारों आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किये गये आतंकवादी एक बड़ी एसयूवी गाड़ी में सवार होकर कहीं जाने की प्लानिंग बना रहे थे। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए चारों आतंकवादी पंजाब से चलकर राजधानी दिल्ली की तरफ जा रहे थे।

हरियाणा पुलिस ने आईबी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्यवाही की है। आतंकवादियों के पास से बरामद किए गए हथियारों में गोलियां और बारूद के कंटेनर शामिल हैं।

Tags:    

Similar News