पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शनी का मंत्री सोमेंद्र ने किया शुभारंभ

लोक मंच कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन फीता काटकर ऊर्जा विभाग राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने किया

Update: 2022-09-17 16:18 GMT

बागपत। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बागपत द्वारा छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिले के कलेक्ट्रेट लोक मंच "कहानी भारत माँ के सच्चे सपूत की" चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन फीता काटकर उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने किया। प्रधानमंत्री के जीवन व्यक्तित्व पर आधारित व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों पर आधारित कलेक्ट्रेट में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक प्रदर्शनी की सुंदरता व चित्रों को देखकर ऊर्जा राज्यमंत्री ने सूचना विभाग बागपत के प्रभारी राहुल भाटी की प्रशंसा की।


डीएम राज कमल यादव ने बताया हैं कि यह प्रदर्शनी आम जनमानस देखने के लिए कलेक्ट्रेट में आमंत्रित है। अधिक से अधिक लोग प्रदर्शनी का अवलोकन करें। प्रधानमंत्री के जीवन व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी के चित्रण को जाने और समझे। पीएम जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर 2022 से 2 अक्टूबर 2022 तक मनाया जा रहा है। यह प्रदर्शनी एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पकार, माँ भारती के अनन्य साधक, भारतीय जन आकांक्षाओं के प्रतिबिंब, विश्व नेता, भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर उनके जीवन के विविध पहलुओं से परिचय कराती हैं। एक छाया चित्र प्रदर्शनी "कहानी भारत मां के सच्चे सपूत की" का अवलोकन कर राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने बागपत के जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी की भूरी भूरी प्रशंसा की।


इस अवसर पर जिलाधिकारी राजकमल यादव, मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ला ,भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर ,जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल ,जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ,कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ,जिला विकास अधिकारी ब्रजभूषण सिंह सहित आदि अधिकारी पदाधिकारी द्वारा प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे समस्त अधिकारीयों व पदाधिकारियों को सूचना विभाग द्वारा प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तक सप्रेम भेंट की गई। प्रदर्शनी में आने वाले सभी को सेवा, सुरक्षा, सुशासन के लिये समर्पित नामक फोल्डर में वितरित किए गए जिनमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं नीतियों की जानकारी दी गई।

Tags:    

Similar News